फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी से मिलकर खुश हुईं वर्तिका, बताया कैसा रहा वहां का अनुभव

Mon, 20 Jan 2020 10:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सोमवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से मिलकर सोनभद्र की वर्तिका काफी खुश है। फोन पर खुशी से चहकते हुए उसने कहा कि यह मेरे जीवन के लिए अद्भुत और गौरवपूर्ण क्षण रहा। बहुत बड़ा कार्यक्रम था, पूरे देश से बच्चे शामिल हुए।

विज्ञापन


उसने प्रधानमंत्री से पूछा कि पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में बैलेंस कैसे बनाया जाए। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इसमें घबराने की बात नहीं है। बैलेंस करना जरूरी होता है संतुलन बनाकर चलने से जीवन में फायदा ही होता है। उन्होंने सकारात्मक पक्ष की ओर ध्यान देने का सुझाव दिया।

विज्ञापन


बता दें कि वर्तिका सोनभद्र जिले के रेणुकूट थाना क्षेत्र के मौर्या नगर के प्रतिष्ठित स्कूल निर्मला कॉन्वेंट की छात्रा है, उसे दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला था। पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने गए सहिजन कला गांव निवासी डीएवी सीनियर सेक्शन पब्लिक स्कूल के छात्र अभिनव कुमार ने बताया कि पीएम ने मित्र की तरह बात की।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रेशर में परीक्षा को कैसे हैंडल करना चाहिए। बताया कि जो समय अनुकूल लगे, उसी समय पढ़ाई करनी चाहिए। बोर्ड की परीक्षा में चैप्टर के अच्छे से पढ़ना चाहिए। परीक्षा में पेपर को गंभीरता से पढ़ना चाहिए। देखना चाहिए कि कैसे प्रश्न पत्र को बेहतर तरीके से हल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें