फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: फिरोज खान के समर्थन में आए भाजपा के पूर्व सांसद परेश रावल, बोले- तो मोहम्मद रफी भजन न गाते

Wed, 20 Nov 2019 05:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बीएचयू में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के साहित्य विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति का मामला थम नहीं रहा है। अब इस मामले में बॉलीवुड एक्टर और भाजपा के पूर्व सांसद परेश रावल ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

 

परेश रावल ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा है कि बीएचयू में संस्कृत के लिए प्रोफेसर पद पर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति पर हो रहे विरोध से स्तब्ध हूं। भाषा का धर्म से क्या मतलब है? विडंबना है कि फिरोज खान ने अपनी पीएचडी संस्कृत से की है। भगवान के लिए ये बेतुकी बातें करना बंद कीजिए।
 


वहीं उन्होंने अपने एक और ट्वीट में कहा कि फिरोज खान की नियुक्ति को लेकर जो तर्क दिया जा रहा है, उसी तर्क को मान लिया जाए तो गायक मोहम्मद रफ़ी को कोई भजन नहीं गाना चाहिए था और नौशाद साब को कोई भजन नहीं लिखना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, 7 नवंबर से से छात्र संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के साहित्य विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। छात्र बुधवार को यानी कि 14वें दिन भी धरने पर रहे। लिहाजा संकाय का ताला नहीं खुल सका और शिक्षक बाहर मैदान में बैठे रहे।

छात्रों ने मांगें पूरी न होने तक विरोध जारी रखने का निर्णय लिया है। इन सबके बीच बीएचयू इतिहास विभाग के प्रोफेसर एमपी अहिरवार ने अपनी फेसबुक वाल पर लिखा है कि बीएचयू को बनाने और आर्थिक सहयोग करने वालों में मुस्लिम भी पीछे नहीं है। बावजूद इसके एक शिक्षक को अध्यापन से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें