फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख रुपये दहेज को लेकर दुल्हन लेने नहीं पहुंची बरात, दूल्हा समेत सात के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 20 Nov 2019 04:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
दूल्हा समेत सात पर केस दर्ज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दहेज की मांग पूरी न करने पर दूल्हा पक्ष ने बरात लाने से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष वाले ने इस मामले में लड़के पक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत की, इसके बाद दूल्हा और उसके पिता सहित कई लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर उसरौली गांव निवासी रामलोचन सिंह ने शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं। घरवाले बरात की अगवानी के लिए जुटे थे तो दुल्हन भी सजने-संवरने में लगी थी। ऐन वक्त पर न दूल्हा पहुंचा और न बरात आई। वधू पक्ष ने दूल्हा, उसके पिता समेत चार लोगों पर दहेज के लिए शादी टालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी।

गांव निवासी रामलोचन सिंह का आरोप है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के रानेपुर गांव निवासी बृजेश सिंह के पुत्र रोहित सिंह से तय की थी। तिलक की रस्म 15 नवंबर को पूरी कर ली गई। अपनी क्षमता के अनुसार दान दहेज भी दिया गया। मंगलवार को शादी की तिथि मुकर्रर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ऐन वक्त पर दूल्हे के बड़े भाई ने आठ लाख रुपये दहेज में न देने पर बरात लेकर आने से इंकार कर दिया। जानकारी होते ही वधू पक्ष के लोग सन्न रह गए। विवाद सुलझाने की काफी कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बनी।

लड़की के पिता ने इस मामले में खुटहन थाने में शिकयात की। पुलिस ने इस मामले में दूल्हा, उसके पिता, बड़े भाई सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें