नक्सलियों की ओर से बिछाई गई माइंस की चपेट में आए
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के दुदौली निवासी सीआरपीएफ के जवान पारसनाथ सरोज छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोटट्टा चरु गांव के पास नक्सलियों द्वारा बिछाई गई माइंस में प्रेसर बम ब्लास्ट होने से शहीद हो गए। खबर मिलते ही शहीद के गांव में मातम छा गया।
रविवार को कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, सांसद केपी सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शहीद का पार्थिव शरीर देर रात तक घर पहुंचने का अनुमान है।
पारसनाथ सरोज (36) पुत्र भूसी सरोज सीआरपीएफ में हवलदार थे। इन दिनों छत्तीसगढ़ के सुकमा में तैनाती थी। सुकमा जिले के पुलिस स्टेशन के कोटट्टा चरु गांव के पास नक्सलियों द्वारा बिछाई गई माइंस में प्रेशर बम ब्लास्ट होने से शनिवार को पारसनाथ शहीद हो गए।
सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। शहीद के घर भीड़ जमा हो गई।
कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, सांसद केपी सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत तमाम जनप्रतिनिधि शहीद के घर पहुंचे और संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। शहीद का पार्थिव शरीर रविवार को रायपुर छत्तीसगढ़ से अंबिकापुर तक विभागीय विमान से लाया गया।
वहां से सीआरपीएफ के अधिकारी पार्थिव शरीर लेकर वाराणसी के रास्ते शहीद के गांव दुदौली पहुंचेंगे।