फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संवेदनशील स्थलों पर अर्धसैनिक बल, ड्रोन से ताजिया जुलूस की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजाए दालमंडी, चौक, रमापुरा, गिरिजाघर और आदमपुर का किया निरीक्षण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मुहर्रम को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और मार्ग प्रबंधन की समीक्षा की। इस दौरान धर्मगुरुओं और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवेदनशील स्थलों पर अर्धसैनिक बल तैनात किए जाएंगे। ताजिया जुलूसों की वीडियोग्राफी, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
अधिकारियों ने दालमंडी, चौक, रमापुरा, गिरिजाघर और आदमपुर क्षेत्र के नवनिर्मित ओवरब्रिज का पैदल गश्त कर जायजा लिया। आशापुर और लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र में भी ताजिया जुलूसों के मार्गों का निरीक्षण किया गया। यातायात प्रबंधन और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी नई परंपरा या नए मार्ग की अनुमति नहीं होगी। जुलूस केवल पूर्व निर्धारित और पारंपरिक मार्गों से ही निकाले जाएंगे। ताजिये का आकार और ऊंचाई निर्धारित दस फीट के मानक के अनुरूप होना चाहिए। डीजे और ढोल-ताशा की ध्वनि 45 से 55 डेसिबल के भीतर रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन



सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम
पुलिस आयुक्त ने बताया कि ताजिया जुलूसों में भड़काऊ नारे और अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन पूरी तरह वर्जित रहेगा। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक ताजिये के लिए एक उत्तरदायी समिति का गठन अनिवार्य होगा। इस समिति की पूरी जवाबदेही तय की जाएगी। जुलूस के दौरान अराजकता या कानून-व्यवस्था प्रभावित होने पर आयोजक सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। सभी ताजिया जुलूसों की वीडियोग्राफी, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
-

सोशल मीडिया और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर
संवेदनशील स्थलों पर अर्धसैनिक बल तैनात किए जाएंगे। कड़े सुरक्षा इंतजाम लागू रहेंगे। सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। शस्त्र प्रदर्शन, करतब या कलाबाजी करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। अफवाह फैलाने और भ्रामक सूचना प्रसारित कर माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी मार्ग परिवर्तन योजना लागू रहेगी।
विज्ञापन

ताजिया जुलूसों के साथ पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरे में तैनात रहेंगे। आयोजकों को जुलूस में सहयोग के लिए स्वयंसेवक तैनात करने होंगे। आयोजकों से ताजिया रखे जाने वाले स्थान पर भी स्वयंसेवक नियुक्त कर निगरानी तय करने को कहा गया है। यथासंभव ताजिया परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई है। विभिन्न समुदायों के मध्य आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई है। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें