रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पराग डेयरी में अब दूध का पाउडर भी बनाया जाएगा। यहां से प्रतिदिन 20 मीट्रिक टन दूध का पाउडर का उत्पादन होगा। इसके लिए पराग डेयरी में पाउडर प्लांट एवापोरेट का परीक्षण शुरू हो गया है।
वाराणसी के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पराग डेयरी में अब दूध का पाउडर भी बनाया जाएगा। इसका प्लांट परीक्षण शुरू हो गया। 2,50,000 लीटर दूध की क्षमता वाले प्लांट से 20 घंटे में 20 मीट्रिक टन पाउडर प्रतिदिन बन सकेगा। अब तक यहां सिर्फ दूध, दही, मक्खन, छाछ, लस्सी और मिठाई ही बनाया जाता था। अब पराग दूध पाउडर बनाकर बेचेगा।
विज्ञापन
पराग डेयरी के एमडी राजेंद्र सैगल के अनुसार प्लांट एवापोरेट परीक्षण शुरू हो चुका है। जल्द ही पाउडर का उत्पादन का शुरू हो जाएगा। शहर के अलावा अन्य जिलों में लोग इसका उपयोग कर सकेंगे। पराग डेयरी में चार सौ से ज्यादा दूध समितियां काम कर रही हैं। इसमें वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर के चुनार से दूध आता है।