फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गोमती जोन के सात थानों में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कल, खास वजह से किया जा रहा सत्यापन

Mon, 21 Apr 2025 03:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के गोमती जोन के सात थानों में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कल होगी। यहां किराये पर रहने वालों और बाहरी मजदूरों का सत्यापन कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरेट के गोमती जोन के सात थानों में हिस्ट्रीशीटरों की परेड मंगलवार को कराई जाएगी। इसके लिए हिस्ट्रीशीटरों को नोटिस तामील करा कर उनकी उपस्थिति अनिवार्य की गई है। परेड के दौरान उनके आचरण, गतिविधि और वर्तमान स्थिति का पुलिस आकलन करेगी। जो हिस्ट्रीशीटर परेड में अनुपस्थित रहेगा, उसे संदिग्ध मानते हुए निगरानी में लिया जाएगा। यह जानकारी गोमती जोन के प्रभारी डीसीपी आकाश पटेल ने दी है।

विज्ञापन


गोमती जोन के प्रभारी डीसीपी ने रविवार को बताया कि सात थाना क्षेत्रों में किराये पर रह रहे व्यक्तियों और बाहरी मजदूरों का सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक 400 से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन किया जा चुका है। 

सत्यापन के बाद संबंधित व्यक्तियों की पृष्ठभूमि की जांच के लिए रिपोर्ट उनके मूल पते पर भी भेजी जा रही है। ताकि, उनकी आम शोहरत की पुष्टि की जा सके। अभियान का उद्देश्य गोमती जोन में रह रहे संदिग्ध लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें