Varanasi News : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध सभी काॅलेजों की निगरानी बढ़ा दी गई है। पांच काॅलेजों में आगामी सात जनवरी से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध वाराणसी समेत पांच जिलों के कॉलेजों में सात जनवरी से होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों पर कॉपियां पहुंच गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दिन ही जिलेवार बने नोडल सेंटर से पेपर भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि शनिवार तक लगभग सभी केंद्रों पर कॉपियां पहुंच गई हैं। परीक्षा वाले दिन ही केंद्रों पर जिलों के नोडल केंद्र से पेपर भेजे जाएंगे। केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।
केंद्राध्यक्षों को इसकी रिपोर्ट भी विश्वविद्यालय को देनी होगी। वाराणसी के साथ विवि से जुड़े जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली में 227 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बीए, बीएससी, बीकॉम तृतीय सेमेस्टर और पंचम सेमेस्टर के करीब दो लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 7 जनवरी से 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होंगी। पंचम सेमेस्टर की परीक्षा 7 जनवरी से 20 फरवरी तक दोपहर 1 से 3 बजे तक कराई जाएंगी। परीक्षा में केवल दो दिन का समय बचा है।