फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूक अभिनय और नृत्य नाटिका से बांधा समां

Wed, 21 Dec 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल कमच्छा मंे नृत्य नाटिका प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
विज्ञापन
सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल कमच्छा का वार्षिकोत्सव ‘अभिव्यक्ति 2016’ मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। वहीं नारी सशक्तिकरण की अभिव्यक्ति नव रस नृत्य नाटिका की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। जीवन की अलग-अलग अवस्थाओं पर प्राइमरी के बच्चों से लेकर आठवीं व नौवीं की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। स्वच्छ भारत पर मूक अभिनय ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। भारतीय संगीत सुरों के संगम को लय देती ‘वाद्यवृंद का संगम’ कार्यक्रम की प्रस्तुति ने भी मन मोह लिया।
विज्ञापन



इससे पहले मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बीते सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को कुलपति ने पुरस्कृत भी किया। पुरस्कार पाने वालों में आकांक्षा कुमारी, आरती साहनी, सौम्या सिंह, यशस्वी आरुषी आदि शामिल रहीं। प्रतिमा चौहान को खेल के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य आभा अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विद्यालय की चेयरपर्सन प्रो. अंजलि वाजपेयी ने आशीर्वचन दिया। संचालन रणनीति राय, दीक्षा त्रिपाठी, नयनिका सिंह, तनु पांडेय, आकांक्षा व निकिता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शुभ्रा सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें