विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब समाजवादी पार्टी में इस्तीफों का दौर जारी है। सपा की महिला शाखा की प्रमुख श्वेता सिंह के बाद अब सपा की फायरब्रांड प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने भी इस्तीफा दे दिया है। पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि यह बेहद पीड़ादायक फैसला था। पंखुड़ी पाठक ने कहा कि वह फिलहाल किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगी। वहीं ट्विटर पर भाजपा में शामिल होने के ट्रोल किए जाने पर पंखुड़ी करारा जवाब दिया और कहा कि वह देश छोड़ देंगी लेकिन भाजपा में शामिल नहीं होंगी।
दिल्ली में रहने वाली 25 साल की पंखुड़ी पाठ का कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है। उनके पिता जेसी पाठक और मां आरती पाठक डॉक्टर हैं और दिल्ली में ही प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं।
पंखुड़ी का छोटा भाई चिराग पाठक अभी ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। स्टूडेन्ट लीडर पंखुड़ी पाठक लंबे समय से समाजवादी पार्टी की छात्र सभा से जुड़ी थीं। साल 2010 में हंसराज कॉलेज के चुनाव में उन्होंने ज्वाइंट सेक्रेटरी पद का चुनाव जीता।
उस समय इनकी उम्र करीब 18 साल थी। उन्होंने 2 से 3 साल तक पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों को छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ाया। दिल्ली में ये चर्चित छात्र नेता हैं।
Thanks Shehzad. It is the most painful decision I have ever taken. And to brush aside all speculations, I am not joining any party. https://t.co/5FH101yxkv
— Pankhuri Pathak (@pankhuripathak) April 29, 2017
I m under no obligation to mind my language now so you better control your tongue. I will prefer to leave the country than join BJP. https://t.co/Wu1z7tbOLh
— Pankhuri Pathak (@pankhuripathak) April 29, 2017