फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी आकर बोले अभिनेता पंकज त्रिपाठी, बनारस वो नगीना जिसने मुझे हीरो बनाया

Sun, 23 Jul 2017 01:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अभिनेता पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदी सिनेमा बड़े बदलावों के दौर से गुजर रहा है। ज्यादातर छोटे शहरों की कहानियों पर फिल्में बन रही हैं। यही वजह है कि मुझ जैसे अभिनेताओं काम मिल रहा है। वरना कमाने के लिए यूपी बिहार के गांवों से मुंबई जाने वाले भैया लोगों की तरह मैं भी वहां या तो किसी सेठ के घर दूध पहुंचता होता या फिर झाल मूड़ी बेचता फिरता।
विज्ञापन


बनारस कमाल का शहर है। यह शहर मेरी जिंदगी का वो नगीना है, जिसने मुझे हीरो बना दिया। यह कहना है फिल्म ‘गुड़गांव’ में पहली बार मुख्य किरदार की भूमिका निभा रहे अभिनेता पंकज त्रिपाठी का।

‘अनारकली ऑफ आरा’ की अभिनेत्री स्वरा भास्कर के साथ शनिवार को बनारस पहुंचे सिने स्टार पंकज त्रिपाठी ने अमर उजाला से बातचीत में बॉलीवुड में आ रहे बदलावों और नए दौर की फिल्मों को लेकर अपनी भावनाओं को साझा किया।
विज्ञापन


उनका कहना है कि अब छोटे शहरों की कहानियों पर फिल्में ज्यादा बन रही हैं।यही वजह है कि कम खर्चीले अभिनेता और अभिनेत्रियों को काम मिल रहा है। पंकज ने बताया कि पहली बार उनके ऊपर फिल्म का कैमर बनाकर के घाट पर ही खुला था।

तब कन्नड़ फिल्म ‘चिकुड़ीडकनसु’ में उन्हें बतौर सह अभिनेता काम मिला था। इसके बाद गैंग्स ऑफ बासेपुर,मशान से लेकर आठ फिल्में उन्होंने इसी बनारस शहर में की। पंकज अपनी आने वाली फिल्म ‘गुड़गांव ’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

उन्होंने बताया कि गुड़गांव के एक किसान से बिल्डर बने युवक की कहानी पर आधारित इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म चार अगस्त को रिलीज होगी। इससे पहले छावनी क्षेत्र के एक होटल में पहुंची अभिनेत्री स्वरा को देखने के लिए सिने प्रशंसकों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें