फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर पैनल ब्लास्ट, ट्रांसफार्मर में भी लगी आग; चार घंटे गुल रही बिजली

Tue, 21 Jul 2026 06:15 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर एक होटल का पैनल ब्लास्ट कर गया। आग लगने से पास में लगा ट्रांसफॉर्मर भी जल गया। इस दौरान तत्काल बिजली कटवाई गई। 
विज्ञापन
आग लगने के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर-4 के बाहर एक होटल के पास मंगलवार सुबह 6 बजे तेज आवाज के साथ पैनल ब्लास्ट कर गया। इस वजह से पैनल में आग लग गई। पास में लगा ट्रांसफॉर्मर भी जल गया। गनीमत रही है आसपास गुजर लोगों को कुछ नहीं हुआ। होटल सहित आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो गई। लोगों ने पहले उपकेंद्र पर फोन कर बिजली कटवाई। इसके बाद पैनल बदलने का काम शुरू हुआ। चार घंटे बाद किसी तरह आपूर्ति बहाल हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


मैदागिन से काशी विश्वनाथ दरबार तक जाने वाले रास्ते पर सुबह आवागमन अधिक रहता है। बिजली निगम की ओर से जगह-जगह पैनल बॉक्स लगवाए गए हैं। निगम की ओर से पैनल ढकने का दावा किया जाता है, लेकिन मंगलवार की घटना के बाद दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। होटल के पास मौजूद लोगों के अनुसार पैनल बॉक्स के अंदर शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। देखते-देखते बॉक्स में लगा तार पूरी तरह जलकर राख हो गया।

बांसफाटक के पास सुबह 6 बजे एलटी पैनल बॉक्स में शॉर्ट सर्किट की जानकारी मिली। एसडीओ के साथ कर्मचारियों ने पैनल बॉक्स को सही किया। सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल करवा दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से सावन में कांवड़ियों के इस रूट पर भीड़ को देख सभी बॉक्स को ढकवाया जा रहा है। -नवनीत, अधिशासी अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें