फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की कार्यशाला: विचार और विकास, बूथ तक हैं डिजिटल कैडर; काशी में इन 14 विषयों पर हुआ मंथन

Fri, 20 Feb 2026 11:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में भाजपा के कई दिग्गज मौजूद रहे। 
विज्ञापन
भाजपा की कार्यशाला में शामिल दिग्गज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारनाथ स्थित केंद्रीय तिब्बती उच्च शिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के शीर्ष नेता जुटे। कार्यशाला में भाजपा ने संगठन, सरकार और चुनावी रणनीति को एक सूत्र में पिरोते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को बूथ प्रबंधन से लेकर वैचारिक प्रशिक्षण तक के केंद्र में रखा। 

विज्ञापन


विकास, विचारधारा, नमो एप, सोशल मीडिया और एआई आधारित सरल एप के जरिये कार्यकर्ता तंत्र को तकनीकी रूप से सशक्त कर राष्ट्र के समक्ष उभरती चुनौतियों से निपटने की व्यापक रणनीति पर मंथन किया गया। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने उद्घाटन और समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण सतत प्रक्रिया है, जिससे कार्यकर्ताओं का बौद्धिक और वैचारिक विकास होता है। 

राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विशेष जोर देती है।

विज्ञापन

ये प्रमुख नेता रहे मौजूद 

कार्यशाला में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय मंत्री एवं सह संयोजक ओम प्रकाश धनखड़, वी सतीश, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महेंद्र भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, धर्मपाल सिंह, अनूप गुप्ता, त्रयम्बक त्रिपाठी, मनीष कपूर, मुख्तार अब्बास नकवी, साध्वी निरंजन ज्योति, शंकर गिरी, मीना चौबे, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, शलभमणि त्रिपाठी और एमएलसी धर्मेंद्र राय माैजूद रहे।

इसे भी पढ़ें; Ropeway Varanasi: कैंट से रोपवे के स्टेशन तक बनेगा आरओबी और सर्कुलेशन एरिया, मार्च में पीएम करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन

इन 14 विषयों पर हुआ मंथन

सात टीमों के माध्यम से कुल 14 विषयों पर समूह चर्चा हुई। इनमें भाजपा का इतिहास एवं विकास, चुनाव प्रबंधन, वैचारिक अधिष्ठान, समन्वय की भूमिका, कार्यपद्धति, विचार परिवार, संगठन विस्तार, कार्यकर्ता विकास, बूथ प्रबंधन, कार्यालय संचालन, सरकार की उपलब्धियां, मोदी सरकार की योजनाएं, सोशल मीडिया एवं नमो एप, एआई आधारित सरल एप और राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां प्रमुख रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें