Pandit Chhannulal Mishra: पंडित छन्नूलाल को 13 सितंबर को मिर्जापुर से गंभीर हालत में लाकर बीएचयू के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को हालत ठीक होने डिस्चार्ज होकर वे मिर्जापुर चले गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र बीएचयू अस्पताल से शुक्रवार को डिस्चार्ज होकर मिर्जापुर चले गए हैं। अब उनका इलाज मिर्जापुर में ही होगा। वह सर सुंदरलाल अस्पताल के आईसीयू में बीते 13 दिनों से भर्ती थे।
विज्ञापन
उन्हें बीते 13 सितंबर को मिर्जापुर से गंभीर हालत में लाकर बीएचयू के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। लगातार डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी। उन्हें तेज बुखार, टाइप टू डायबिटीज, उच्च रक्तचाप व कई अन्य समस्याएं थीं। डॉक्टरों के मुताबिक अब उनकी सेहत में सुधार है। इस वजह में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।