फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदौलिया से पांडेयपुर तक असर 

Tue, 07 Jun 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मैदागिन में होटल ढहाने की कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते स्‍थानीय लोग और दूकानदार।
विज्ञापन
मैदागिन और आसपास के इलाके में चलाए गए अतिक्रमण अभियान का असर शहर के अन्य इलाकों में भी देखने को मिला। डीएम के सख्त तेवर को देखते हुए पांडेयपुर, गोदौलिया, लक्सा आदि इलाकों में सड़कों पर दूकान लगाने वाले दूकानदार खुद-ब-खुद अपनी हद में आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने सड़क और पटरी पर फैला अपना सामान दूकान के अंदर समेट लिया। ठेला और खोमचा वाले भी नहीं दिखाई दिए। लक्सा से गोदौलिया मार्ग पर मंगलवार को अतिक्रमण अभियान चलाया जाना है। हालांकि लंका और नई सड़क क्षेत्र में पर रोज की तरह पटरियों पर दूकानें लगी रहीं। ठेला-खोमचा वाले कब्जा जमाए रहे। 

डीएम विजय किरण आनंद के निर्देश पर नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने सोमवार को सिगरा, मैदागिन और आसपास के इलाके में व्यापक अभियान चलाया। इसमें दर्जनों अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। इस कार्रवाई का असर शहर में अन्य हिस्से में भी दिखा। पांडेयपुर चौराहा और पांडेयपुर-आजमगढ़ मार्ग पर जबरदस्त अतिक्रमण रहता हैं।
विज्ञापन

दूकानदार अपनी दूकान के बाहर सड़क पर सामान रखकर बेचते हैं। पटरी और फेरी वाले भी सड़कों पर जमे रहते हैं लेकिन यहां सोमवार का माहौल कुछ अलग दिखा। चौराहा काफी हद तक खुला-खुला रहा। आजमगढ़ मार्ग पर लालपुर तक दूकानदारों ने पटरियों पर फैलाए अपने सामान समेट लिए थे। यही हाल लक्सा ओर गोदौलिया चौराहे के आसपास भी दिखा।

यहां भी रोज की अपेक्षा रास्ता खुला-खुला रहा। सड़क पर अस्थाई दूकान लगाने वाले नहीं दिखाई दिए। गिरजाघर चौराहे से गोदौलिया चौराहे तक आवागमन काफी सुगम रहा। हालांकि नई सड़क पर रोज की     तरह ही सड़कों के किनारे दूकानें लगी हुई थीं। ठेले वालों ने आधी सड़क पर कब्जा किया हुआ था। वहीं लंका चौराहे से लेकर सुंदरपुर मार्ग पर भी आधी सड़क अतिक्रमण से घिरी दिखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें