फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkroshi Yatra: मांस-मदिरा से मुक्त हो काशी का पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग, सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Fri, 29 Dec 2023 01:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अभियान पवित्र काशी के तहत आंदोलन से जुड़े लोगों ने इस कदम के लिए सरकार को बधाई दी और सरकार से प्रश्न किया कि अयोध्या और मथुरा की तर्ज पर काशी में भी मांस मदिरा क्यों नहीं बंद होनी चाहिए?
विज्ञापन
मांस मदिरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के 84 कोस क्षेत्र को मदिरा निषेध क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद अब काशी के पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पर भी मांस मदिरा बंद करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। अभियान पवित्र काशी के तहत आंदोलन से जुड़े लोगों ने इस कदम के लिए सरकार को बधाई दी और सरकार से प्रश्न किया कि अयोध्या और मथुरा की तर्ज पर काशी में भी मांस मदिरा क्यों नहीं बंद होनी चाहिए? इसके लिए जल्द ही प्रतिनिधिमंडल सीएम और आबकारी मंत्री से मुलाकात करेगा।

विज्ञापन


अभियान पवित्र काशी के संयोजक और संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष ओझा ने बताया कि अयोध्या के 84 कोस क्षेत्र में शराब बंदी का रास्ता साफ हो गया है। यूपी के आबकारी मंत्री ने इसका ऐलान किया है जो स्वागत योग्य है। जिस तरह भगवान राम के 84 कोस क्षेत्र को सरकार ने मदिरा मुक्त क्षेत्र घाेषित किया है, उसी तरह बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भी मांस मदिरा की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाना चाहिए। अभियान से जुड़े जागरूक जनों ने सरकार से मांग की है कि काशी क्षेत्र को भी मांस मदिरा निषेध क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए। अभियान पवित्र काशी के तहत आगमन और ब्रह्म सेना काशी से लखनऊ तक मैजिक शो के जरिये वाराणसी से लेकर लखनऊ तक जागरूकता अभियान शुरू कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें