फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Tamil Sangamam 2.0: बनारस घराने के संगीत व तमिलनाडु के करतब से सजा नमो घाट, हैरतअंगेज कला देखकर सब हैरान

Fri, 29 Dec 2023 12:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी तमिल संगमम 2 के सांस्कृतिक संध्या में बनारस घराने से राहुल-रोहित मिश्रा और उनकी टीम ने गंगे पर प्रस्तुति देकर दर्शकों ने मां गंगा की पौराणिकता और पवित्रता से परिचित कराया। हरी पौडियाल और उनकी टीम ने वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam 2.0 - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी तमिल संगमम 2 में गुरुवार को 11वीं सांस्कृतिक संध्या पर बनारस घराने और तमिलनाडु के नौ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। काशी और तमिलनाडु के शास्त्रीय और लोकनृत्य, लोकगायन और वादन की प्रस्तुतियों ने नमो घाट को संगीतमय कर दिया। वहीं तमिल कलाकारों ने कई हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। मां गंगा के तट पर कार्यक्रमों का लुत्फ उठाकर सारे डेलीगेट्स मुग्ध नजर आए।

विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या में बनारस घराने से राहुल-रोहित मिश्रा और उनकी टीम ने गंगे पर प्रस्तुति देकर दर्शकों ने मां गंगा की पौराणिकता और पवित्रता से परिचित कराया। हरी पौडियाल और उनकी टीम ने वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति दी। अन्य प्रस्तुतियां में पी महेंद्रियन और टीम ने ओयलाट्टम, उरुमी, नैयांडिमेलम और टी गोकुल ने अपनी टीम के साथ पंबई, काई सिलांबटम, कवाडिअट्टम की प्रस्तुति दी। इसके बाद डांस मास्टर ए माधवर्मन और उनकी नृत्यांगनाओं की टीम ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। एस जयती और टीम ने थपट्टम, कारगम प्रस्तुत किया। अंतिम प्रस्तुति के.भारनी की सिवान, पार्वती और सामयट्टम की रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें