फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : कोरोना जांच में रिपोर्ट निगेटिव, तभी मिलेगा एजेंटों को पास 

Tue, 27 Apr 2021 10:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दो मई को होने वाली मतगणना के लिए आज प्रशासन जारी करेगा गाइडलाइन
 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। वाराणसी में कोरोना से बचाव के लिए चुनाव आयोग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके आधार पर स्थानीय प्रशासन बचाव के सभी इंतजाम में जुट गया है। स्थानीय प्रशासन ने रणनीति तैयार की है कि मतगणना के दौरान उन्हीं एजेंटों को पास दिया जाएगा जिनकी कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव होगी। 
विज्ञापन


दो मई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतगणना की जाएगी। मतगणना जिले के आठ ब्लाॅक स्तर पर बने स्ट्रांग रूम पर की जाएगी। इसको लेकर अभी से तैयाीरयां शुरू कर दी गई हैं। वहीं प्रशासन तैयारी कर रहा है कि किसी भी प्रत्याशी, उम्मीदवार का कोई भी व्यक्ति जो एजेंट बनेगा। वह पास बनवाने के साथ ही कोरोना की गाइड लाइन का पालन करेगा। एजेंट को इसके लिए पहले कोरोना जांच करानी होगी। हर प्रत्याशी के अपने सभी एजेंट की पहले कोरोना की जांच करानी पड़ेगी। जब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है। मतगणना स्थल पर रिपोर्ट हाथ में रखेंगे। इसके बाद ही मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जाएगा। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि कई जिलों में यह आदेश लागू हो गया है। यहां भी आज शाम तक लागू होगा। इसे लेकर आज कमिश्नरी में बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें