वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के मुकिमगंज स्थित जेरगूलर निवासी मंगल कसेरा (37) ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। परिजनों के अनुसार कर्ज के बोझ से अवसादग्रस्त मंगल ने यह कदम उठाया।
जेरगूलर निवासी और कपड़ा कारोबारी मंगल की पत्नी गीता ने बताया कि सुबह वह बाहर गई थी। शाम 7 बजे जब वापस घर आई तो मंगल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास के बाद कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को सूचना दी। तब तक सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो मंगल पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों के अनुसार इधर कुछ दिनों से मंगल कर्ज से परेशान था