फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में नहीं चलने देंगे गुंडई

Mon, 13 Jul 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरेगी। हर बूथ पर भाजपा का कार्यकर्ता होगा और बूथ पर गुंडागर्दी करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर व्यूह रचना तैयार है। रविवार की दोपहर भदोही के इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत में माथुर ने कहा कि भाजपा का पूरा फोकस जिला परिषद सदस्य के अधिक से अधिक पदों पर कब्जा जमाना है।
विज्ञापन


माथुर ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए पार्टी ने हर जिले में अधिवक्ताओं की एक टीम बनाई है जो चुनाव संबंधी शिकायतें सुनने के साथ ही उसके समाधान का रास्ता भी सुझाएगी। इसके अलावा चुनाव प्रबंधन की निगरानी के लिए भी टीम बनाई गई है। साथ ही प्रत्येक वार्ड में चुनाव की दृष्टि से प्रभारी बनाए गए हैं और ग्राम पंचायत स्तर पर टीम गठित की गई है। महासंपर्क अभियान की बाबत उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऑनलाइन सदस्यता अभियान के तहत देश भर में 11 करोड़ सदस्य बनाए हैं। यूपी में दो करोड़ लोग भाजपा के सदस्य बने हैं। पार्टी अब इन्हें अपना कार्यकर्ता बनाने के लिए महासंपर्क अभियान चला रही है। बताया कि पहले महासंपर्क अभियान 31 जुलाई तक चलना था लेकिन अब तक 60 फीसदी लोगों से ही संपर्क किया जा सका है। ऐसे में अभियान की तिथि आगे बढ़ाई जाएगी।

‘कालिख’ प्रकरण विरोधियों की चाल
कानपुर में पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के होर्डिंग्स पर कालिख पोते जाने के बाबत प्रदेश प्रभारी ने कहा कि यह विरोधियों की चाल है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं। कहा कि पार्टी ऐसे विरोध-प्रदर्शनों से अपने मकसद से डिगने वाली नहीं।
विज्ञापन


व्यापम घोटाला : सीबीआई सामने लाएगी सच
व्यापम घोटाले के बाबत पूछे गए सवाल पर माथुर ने कहा कि पूरा मामला सीबीआई के हवाले है। जल्द ही सच सामने आ जाएगा। रहा सवाल सीएम शिवराज के इस्तीफे का तो यह राजनीतिक मामला है। घोटाले से उनका कोई लेनादेना नहीं।

2017 में सामूहिक नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव
माथुर ने कहा कि 2017 का प्रदेश विधानसभा चुनाव पार्टी सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। पार्टी से कोई एक शख्स चेहरा नहीं होगा, बल्कि पूरा चुनाव सामूहिक नेतृत्व के दम पर लड़ा जाएगा। कहा कि चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही चेहरा आगे होगा। यूपी में भाजपा का चुनावी एजेंडा विकास ही होगा। कहा कि भाजपा के लाखों कार्यकर्ता मोदी के विकास का घर-घर डंका पीटेंगे। कहा कि सपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। भाजपा को अगली सरकार बनाने से कोई रोक नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें