फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में पंचायत चुनाव अपने समय पर होगा : ओमप्रकाश राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव अपने समय पर होगा। एसआईआर से जुड़े मामलों को लेकर देरी है, सभी अधिकारी और कर्मचारी एसआईआर प्रक्रिया को पूरा कराने में युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। यह पूरा होते ही पंचायत चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

सोमवार को लालपुर लेडुआई गांव में सुभासपा महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कांति देवी के निधन पर शोक जताने पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से कहा कि पंचायत चुनाव की सूची अलग है, उसी से मतदान कराया जाएगा। इस बीच ग्रामीणों ने हर घर नल योजना के तहत बस्ती में पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत की। मंत्री ने मातहतों को समाधान के लिए निर्देशित किया। महिलाओं ने आवास के लिए भी आवाज उठाई। जिलाध्यक्ष उमेश राजभर, रमेश राजभर, संतोष राजभर, नित्यानंद पाण्डेय, रामआसरे राजभर, श्रीकांत राजभर, संजय राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें