फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी: वाराणसी में 19 अप्रैल को होंगे मतदान, जानें आपके जनपद में कब होगी वोटिंग

Fri, 26 Mar 2021 11:42 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरा चरण 19 अप्रैल, तीसरा चरण 26 अप्रैल और चौथा चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा। अधिसूचना के अनुसार 19 अप्रैल को वाराणसी में वोटिंग होगी। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य जनपदों में भी आचार संहिता लग गई है। 

विज्ञापन


सूची में देखें कब होगा आपके जनपद में मतदान

गड़बड़ी की तो लगेगा एनएसए

विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। चुनाव के दौरान सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम रहेंगे। अधिसूचना के अनुसार, अगर कोई अफवाह फैलाई और चुनाव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो एनएसए की कार्रवाई तय है।
  • पहले चरण में 3 अप्रैल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया।
  • दूसरे चरण में  7 अप्रैल से 8 अप्रैल तक किया जा सकेगा नामांकन।
  • तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगा नामांकन।
  • चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक होगा नामांकन।

पहले चरण में मतदान

  • 15 अप्रैल को पहले चरण में पूर्वांचल के जौनपुर और भदोही जनपद में मतदान होगा।
दूसरे चरण में मतदान
  • 19 अप्रैल को दूसरे चरण में पूर्वांचल के वाराणसी और आजमगढ़ जनपद में मतदान होगा।
 तीसरे चरण में मतदान
  • 26 अप्रैल को तीसरे चरण में पूर्वांचल के चंदौली, मिर्जापुर और बलिया जनपद में मतदान होगा।
चौथे चरण में मतदान
  • 29 अप्रैल को चौथे चरण में पूर्वांचल के गाजीपुर, सोनभद्र और मऊ जनपद में मतदान होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें