उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर वाराणसी में आरक्षण सूची में एक गड़बड़ी सामने आई है। इसके चलते पटल सहायक को निलंबित कर दिया है। वहीं, सूची में क्या गड़बड़ी हुई है। इस पर अधिकारियों का कहना है कि जो गड़बड़ी हुई थी, उसे ठीक कर दिया गया है।
पंचायत चुनाव से जुड़े लोगों का कहना है कि वर्ष 2005 में दो आरक्षण सूची तैयार हुई थी। एक मई में और दूसरी जून में। मई के आरक्षण सूची पर भी कमेटी की मुहर लगी थी। पटल सहायक ने जून की बजाय मई की आरक्षण सूची निकाल ली। आरक्षण निर्धारण के दौरान अधिकारी पकड़ नहीं पाए।