फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में पल्लवी पटेल का हल्लाबोल: नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक; PMO जाने से रोका

Mon, 15 Jun 2026 07:55 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहीं पल्लवी पटेल को वाराणसी में कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बीएचयू सिंहद्वार से प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया, जिससे नोकझोंक हुई। हिरासत के दौरान पल्लवी ने पुलिस से वैन का गेट खोलने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें अटैक आता है।
विज्ञापन
पल्लवी पटेल को हिरासत में लेने की हुई जद्दोजहद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pallavi Patel protest in Varanasi: कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार अपना दल (कमेरावादी) की नेता व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल को पुलिस वैन में बैठाकर गेट बंद कर रही थी तो पल्लवी पुलिस से बोलीं कि वैन का गेट खोलो, मुझे अटैक आता है। इसके बाद पुलिस उन्हें वैन में बैठाकर बड़ागांव थाने ले गई। नीट पेपर लीक मामले में वे प्रदर्शन कर लंका स्थित बीएचयू के सिंहद्वार से जवाहर नगर स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय जाने की योजना में थीं। पुलिस ने सभी को बैरिकेडिंग लगाकर जाने से रोका।

विज्ञापन




पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने पल्लवी समेत कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रामनगर, रोहनिया सहित कई थानों में भेज दिया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका और उन्हें पुलिस वैन में भर लिया। प्रदर्शनकारी नीट पेपर लीक की सीबीआई और न्यायिक देखरेख में जांच की मांग कर रहे थे। उन्होंने लेखपाल भर्ती में पुनः परीक्षा और यूपीएसआई स्कोर कार्ड जारी करने की मांग की। पेपर लीक व धांधली में लिप्त लोगों के नाम सार्वजनिक करने को भी कहा गया।
विज्ञापन


सिरकोनी टोल से चकमा देकर निकलीं पल्लवी ने पुलिस को 12 घंटे छकाया। दिन में 12 बजे अचानक बीएचयू सिंहद्वार पर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ कार्यकर्ताओं के अलावा छात्र और युवा भी जमा थे। उधर, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल पीएम के संसदीय कार्यालय से लंका तक लगातार गश्त कर रहे थे। प्रदर्शन और गिरफ्तारी देने वालों में प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव, राजेश प्रधान, रामशिला पटेल, अजय सिंह, दिलीप पटेल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

पल्लवी पटेल को पीएमओ जाने से रोकती पुलिस। - फोटो : संवाद
युवाओं की शिक्षा और रोजगार की लड़ाई जारी रहेगी : पल्लवी
पल्लवी पटेल ने कहा कि शिक्षा और रोजगार सबसे बड़ा विषय है। पारदर्शी परीक्षा युवाओं को अवसर देती है और रोजगार से भविष्य बनता है। युवाओं की शिक्षा और रोजगार की लड़ाई अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का इन मूलभूत सवालों पर ध्यान नहीं है, जिससे युवाओं का आक्रोश चरम पर है। उन्होंने भाजपा सरकार से भ्रष्टाचार, धांधली और पेपर लीक पर रोक लगाने की मांग की। भाजपा सरकार के पास छात्रों की प्रवेश परीक्षा और रोजगार का कोई प्लान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें