यातायात पुलिस को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विभिन्न प्रमुख चौराहों और संपर्क मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि वाहनों को वैकल्पिक रास्तों की ओर भेजा जा सके और किसी प्रकार की जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। प्रशासन ने वाहन चालकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि यातायात नियमों का पालन करें और जारी निर्देशों का अनुपालन करें।
अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार सुबह 6:30 बजे से पुल पर यातायात सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए इसे जनहित और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम बताया है।