प्रतियोगिता में शिरकत करते प्रतिभागी
- फोटो : Amar Ujala
संत रविदास जयंती के अवसर पर बीएचयू बहुजन (एससी, एसटी, छात्र कार्यक्रम आयोजन समिति और ओबीसी, एससी, एसटी,एमटी संघर्ष समिति) द्वारा मधुबन वाटिका, बीएचयू में चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक नामांकित प्रतिभागी थे।
प्रतियोगिताओं का विषय "संत गुरु रविदास की शिक्षाएं और महान बहुजन नेताओं के जीवन संघर्ष " निर्धारित किया गया था। प्रतिभाागियों ने इस विषय पर प्रतियोगिता में भूमिका अदा की। कार्यक्रम का उद्घाटन आईएमएस बीएचयू के निर्देशक प्रोफेसर एसएन शंखवार ने किया।
प्रतियोगिता दोपहर 12:00 शुरू हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को 12 फरवरी को के एन उडप्पा सभागार में क्रमशः 2500,1500 व 1000 पुरस्कार दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम ने संत गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और बहुजन नेताओं के संघर्ष के बारे में जागरूकता को सफलतापूर्वक बढ़ावा दिया तथा विद्यार्थियों को इस महत्वपूर्ण सामाजिक और ऐतिहासिक विषयों पर चिंतन करने के लिए प्रोत्साहित किया।