फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: शॉर्ट टर्म वीजा पर आए पाक नागरिक को वापस भेजा, LIU ने लिया एक्शन; वाराणसी में बढ़ी सुरक्षा

Sat, 26 Apr 2025 04:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Pahalgam News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद वाराणसी में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सीपी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने इलाकों के हाटलों की पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान भेजे गए नागरिक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pahalgam Attack: सिंध के कराची से आए एक पाकिस्तानी नागरिक को शुक्रवार को कमिश्नरेट की पुलिस और एलआईयू ने शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली रवाना किया। दिल्ली से वह अमृतसर के रास्ते अपनी आगे की यात्रा तय करेगा। पाकिस्तानी नागरिक अटारी बाॅर्डर से गत 20 फरवरी को शिवपुर क्षेत्र स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया था। 

विज्ञापन




जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को लेकर सख्त रुख इख्तियार किया है। इसके तहत पाकिस्तानी नागरिकों का एसवीईएस वीजा रद्द कर दिया गया है और उन्हें तत्काल हिंदुस्तान छोड़ने को कहा गया है। 
विज्ञापन


इस क्रम में पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कराची से शॉर्ट टर्म वीजा पर आए 85 वर्षीय बुजुर्ग को वापस भेजा गया है। इस संबंध में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन की जानकारी देते हुए पाकिस्तानी नागरिक को वापस भेज दिया गया है।

विज्ञापन

लांग टर्म वीजा पर रह रहीं सात महिलाएं और दो पुरुष
शहर में लांग टर्म वीजा पर 7 महिलाएं रह रही हैं। इनमें से पांच महिलाएं शादी करके यहां रह रही हैं। एक भारतीय महिला पाकिस्तानी पति से तलाक के बाद काशी में रह रही है। सितंबर 1962 में एक बालक अपनी भारतीय मूल की मां के साथ काशी आया था।

मां की मौत के बाद वह यहीं रह गया और फिलहाल साड़ी की दुकान पर काम करता है। इसके अलावा पाकिस्तानी पति से तलाक के कारण भारतीय मूल की मां के साथ एक बालक अक्तूबर 2007 में काशी आया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें