फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पद्मावती को लेकर बनारस में हुआ बवाल, डीएम का घेराव करने का प्रयास

Sat, 18 Nov 2017 08:28 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
पुतला दहन करते पर‌िषद के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश भर में फिल्म पद्मावती के विरोध में आक्रोश की आग फैली हुई है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी इसकी ‌चिंगारी पहुंच गई है। शनिवार को अ‌खिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के सदस्यों ने फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सदस्यों ने जमकर बवाल काटा और पैदल मार्च कर डीएम ऑफिस पहुंचकर डीएम का घेराव करने का प्रयास किया। परिषद ने पद्मावती के पोस्टर जलाए इसके साथ ही सदस्यों ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

वहीं परिषद ने कांग्रेस नेता शशि थरुर का भी पुतला फूंका। अ‌खिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद का कहना है कि महरानी पद्मावती का विरोध करना शशि थरुर की गंदी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने क्षत्रियों को मानसिक आघात पहुंचाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रहा विरोध प्रदर्शन 

डीएम ऑफिस पहुंचे सदस्य - फोटो : अमर उजाला
‌‌फिल्म को लेकर देश भर में क्षत्रिय समाज विरोध प्रदर्शन कर रहा है। सबसे अधिक विरोध प्रदर्शन करने वाली करणी सेना के अनुसार निर्देशक संजय लीला भंसाली हमारे इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसे हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

फिल्म को लेकर कई स्थानों पर हिंसा हो चुकी है। राजस्थान के कोटा जिले में फिल्म का ट्रेलर दिखाने को लेकर बवाल हुआ था। इससे पहले जनवरी में भंसाली पर इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए जयपुर में करणी सेना के कार्यकताओं ने उनके साथ मारपीट की थी।

करणी सेना का कहना है कि फिल्म में रानी पद्मावती से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया जा रहा है। करणी सेना के कार्यकताओं ने शुक्रवार को फिल्म के विरोध में चित्तौड़गढ़ का किला बंद रखा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें