क्रय केंद्रों पर धान का भुगतान न होने से किसान गेहूं बेचने से हिचकिचा रहे हैं। सेवापुरी ब्लॉक के कपसेठी और लेडुआई क्रय केंद्र पर करीब 44 किसानों ने धान की बिक्री की थी। इनमें कई किसानों का भुगतान नहीं पाया। किसानों का कहना है धान का पैसा मिली नहीं, गेहूं बेचने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।
एक अप्रैल से जिले के 34 क्रय केंद्रों पर 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद की व्यवस्था की गई है। किसानों को आरोप है बीते खरीफ सीजन में धान की फसल का अभी तक भुगतान नहीं हुआ। कारण पूछे जाने बताया जाता है कि पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम भुगतान में तकनीकी समस्या के कारण खाते में पैसा नहीं जा रहा है। सेवापुरी कोऑपरेटिव के एसडीओ विनोद यादव का कहना है कि कपसेठी क्रय केंद्र पर धान की बिक्री करने वाले 33 किसानों और लेेडुआई केंद्र पर 11 किसानों का 33 लाख 74 हजार का भुगतान नहीं हो पाया है।
वर्जन
धान की बिक्री करने वाले जिले के कुछ किसानों का भुगतान पीएफएमएस में तकनीक खराबी आने से नहीं हो पाया है। ऐसे किसानों का तहसील स्तर पर सत्यापन कर रिपोर्ट आ गई है। अगले सप्ताह में किसानों का भुगतान किया जाएगा। - सुनील भारती, जिला खाद्य विपणन अधिकारी