फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी के सिपाही ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखा हाथ जोड़ कर निवेदन है कि...

Tue, 12 Feb 2019 10:18 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पीएसी के जवान ने खुद को मारी गोली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी में सोमवार को पीएसी के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उसने अपने सुसाइड नोट में अपने मरने की वजह लिखने के साथ ही सबसे हाथ जोड़ कर निवेदन किया है। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बताई गई है। 
विज्ञापन


वाराणसी में चेतगंज स्थित सिटी कंट्रोल रूम पर रिजर्व ड्यूटी के लिए आए शराब के नशे में धुत पीएसी के सिपाही रणजीत सिंह (36) ने सोमवार की दोपहर अपनी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। आननफानन में उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

मौके से मिले कागज में रणजीत सिंह ने लिखा था कि वो अपने दारू पीने की लत की वजह से मरने जा रहा है। उसके मरने में किसी भी दोस्त, कर्मचारी, अधिकारी, पत्नी और परिवार की कोई भूमिका नहीं है। हाथ जोड़ कर निवेदन है कि इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन


चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव का मूल निवासी रणजीत सिंह पीएसी में 2003 में सिपाही के तौर पर भर्ती हुआ था। इन दिनों वो रामनगर स्थित 36वीं वाहिनी पीएसी की ई कंपनी में तैनात था। रणजीत का परिवार लंका थाना क्षेत्र के सुसुवाही क्षेत्र में रहता है।

सोमवार को सिटी कंट्रोल रूम पर रिजर्व ड्यूटी के लिए आया था। चेतगंज स्थित सिटी कंट्रोल रूम के समीप एसपी सिटी और सीओ चेतगंज के कार्यालय के अलावा फायर स्टेशन है। प्रत्यक्षदर्शी पुलिसकर्मियों के अनुसार रणजीत मोबाइल पर बात करते हुए फायर एंबुलेंस में जा बैठा। इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो सभी को लगा कि किसी ने पटाखा फोड़ा होगा।

इसके थोड़ी ही देर बाद खून से लथपथ रणजीत एंबुलेंस से नीचे उतर कर आया और बताया कि उसने खुद को गोली मार ली है। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों के अनुसार रणजीत के सीने पर बाएं तरफ गोली चमड़ी को छूते हुए निकल गई है। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों के अनुसार सिपाही की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

ए बाबा सुनीं, तनिके सा निशाना चूक गयल

‘ए बाबा सुनीं, तनिके सा निशाना चूक गयल... लीवर काम न करत रहल त का करीं...।’ गोली लगने से घायल सिपाही रणजीत सिंह ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी को देखते ही यह बातें कहीं। इस पर सीओ भेलूपुर ने सिपाही को समझा-बुझाकर शांत कराया और कहा कि कोई वीरतापूर्ण काम नहीं किया है।

पत्नी, बच्चों, परिवार और समाज के बारे में गंभीरता से सोचोगे तो आगे ऐसी गलती दोबारा नहीं करोगे। इस दौरान नशे में धुत रणजीत काफी देर तक बड़बड़ाता रहा। सिपाही रणजीत सिंह का परिवार लंका थाना के सुसुवाही में किराये के मकान में रहता है। पुलिस की सूचना पर रणजीत की पत्नी रीना अपने बेटे और बेटी के साथ बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंची।

पुलिस की सूचना पर ही पांच भाइयों में चौथे नंबर के रणजीत के चाचा मोती सिंह भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि घर में रणजीत का व्यवहार सामान्य था और वो किसी बात को लेकर परेशान है, इसकी भनक तक किसी को नहीं थी। खुद को गोली मारने की घटना के बारे में परिजनों का कहना है कि लघुशंका करते समय अचानक राइफल गिरने से गोली चली और रणजीत घायल हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें