फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सामान्य मरीजों को अब नहीं होगी ऑक्सीजन की जांच में परेशानी, इन जगहों पर उपलब्ध होगी सुविधा

Fri, 14 Aug 2020 10:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौर में पहले से बीमार मरीजों को ऑक्सीजन के स्तर की नियमित जांच कराते रहने की जरूरत है। इसके लिए अब उन्हें परेशान नही होना पड़ेगा। सरकारी अस्पतालों स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पतालों में भी पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन की निशुल्क जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की पहल के बाद मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को ऑक्सीजन स्तर की नियमित जांच कराते रहना चाहिए। उधर कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने समीक्षा बैठक में विशेष सर्विलांस अभियान में खोजे गए ऐसे मरीज जो डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट, किडनी रोग आदि से पीड़ित हैं और इलाज करा रहे हैं उनके ऑक्सीजन स्तर की निगरानी करते रहने के लिए भी विशेष व्यवस्था का निर्देश दिया है।

कमिश्नर ने बताया कि सर्विलांस अभियान में लगी स्वास्थ्य टीम को ऑक्सीजन स्तर की जांच पल्स ऑक्सीमीटर से करते रहना चाहिए। शहर में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस के केंद्रों पर जहां शिक्षक और अन्य लोग काम कर रहे हैं वहां भी स्टैटिक बूथ बनाकर पल्स ऑक्सीमीटर से जांच कराई जाए। इसके लिए कमिश्नर ने नगर निगम को सर्विलांस टीम और अन्य फ्रंटलाइन वर्करों को पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा सीएमओ को कोरोना से मिलते जुलते लक्षणों वाले लोगों को खोज कर उनका समय से इलाज कराने का भी निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें