फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में घूमेगा ऑक्सीजन फेरीवाला, सेचुरेशन की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में लोगों के शरीर में ऑक्सीजन सेचुरेशन कितना है, अब उन्हें घर बैठे ही इसकी जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बीएचयू न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के चिकित्सकों की पहल पर गांवों में अब ऑक्सीजन फेरीवाला नाम से मुहिम शुरू की जा रही है। इसके तहत फेरीवाला सदस्य डोर टू डोर पहुंचकर न केवल लोगों के ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच करेंगे, बल्कि कम सेचुरेशन वाले मरीजों को डॉक्टरों की टीम परामर्श भी देगी। इतना ही नहीं, अस्पताल में भर्ती कराने में भी मदद करेंगे।
विज्ञापन

गांवों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब लोगों की सेहत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की जांच कर लक्षण वालों को दवा दे रही है। इस बीच न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रो.विजय नाथ मिश्रा के निर्देशन में ऑक्सीजन फेरीवाला मुहिम चलाने का निर्णय लिया गया है। इसमें डॉक्टर अभिषेक पाठक सहित अन्य चिकित्सक भी शामिल हैं। गांवों में लोगों के ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच कर उन्हें जानकारी दी जाएगी।
प्रो.मिश्रा ने बताया कि कोरोना काल में ऑक्सीजन स्तर की जांच और उसकी जानकारी बहुत जरूरी है। इन दिनों ऑक्सीजन सेचुरेशन कम होने की जिस तरह घटनाएं हुई, उसको रोकने के लिए ही इस मुहिम की शुरुआत की जा रही है। बताया कि अगर ऑक्सीजन सेचुरेशन 92 से कम हो तो तुरंत अस्पताल जाकर इलाज कराना चाहिए।
विज्ञापन

डाफी से होगी मुहिम की शुरुआत
पहले चरण में बृहस्पतिवार से डाफी गांव से इस मुहिम की शुरुआत हो रही है।
प्रो. विजयनाथ मिश्रा ने बताया कि पल्स ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर भी मंगवा लिए गए हैं। आगे अन्य गांवों में भी सदस्य जाएंगे। ऑक्सीजन फेरीवाला मुहिम के तहत लोगों को सैनिटाइजेशन, कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे।
महामना नि:शुल्क ऑक्सीजन सेवा का मिला मरीजों को लाभ
बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग की ओर से हाल ही में कोविड के मरीजों के लिए महामना नि:शुल्क ऑक्सीजन सेवा की शुरुआत भी की गई थी। प्रो. विजय नाथ मिश्रा ने बताया कि बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी, ट्रामा सेंटर में भर्ती होने के लिए आने वाले अब तक करीब 30 से अधिक मरीजों को लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें