फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन खत्म, लोगों की सांसें अटकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए बसंतपुर में बना 55 बेड के एल-2 अस्पताल में सोमवार की सुबह ऑक्सीजन समाप्त होने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्काल सीएमओ और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गंभीर मरीजों को फेफना एल-वन अस्पताल भेजा जाए। इसी बीच वहां इलाज के लिए पहुंची चिलकहर ब्लॉक के पांडेयपुर निवासी वृद्ध महिला की आक्सीजन के अभाव में मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधा होने का सीएमओ का दावा सोमवार को बसंतपुर हॉस्पिटल एल-2 में ऑक्सीजन समाप्त होने के बाद फेल नजर आया। कोरोना के कई गंभीर मरीजों को लेकर बसंतपुर पहुंचे तीमारदारों को ऑक्सीजन न होने की बात कह कर लौटाया जा रहा था। कुछ को एल-वन हॉस्पिटल फेफना भेजा जा रहा था। इस दौरान चिलकहर ब्लॉक के पांडेयपुर निवासी एक वृद्ध महिला इलाज के लिए पहुंची थी। अस्पताल पर ऑक्सीजन न होने की बात कर उसे लौटा दिया गया। वहां से दूसरी जगह जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। बसंतपुर एल-2 अस्पताल पर तैनात चिकित्सक रत्नेश का कहना है कि सोमवार की दोपहर में ऑक्सीजन समाप्त हो गया। इसकी सूचना सीएमओ को दे दी गई है। यहां जो सिलेंडर मौजूद हैं उससे भर्ती 26 मरीजों का किसी तरह काम चलाया जा रहा है।
तीन दिनों पहले पूर्व मंत्री मरीजों को लेकर पहुंचे थे सीएमओ आवास
तीन दिनों पहले पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में कई एंबुलेंस और निजी वाहनों से मरीजों को लेकर सीएमओ आवास पर पहुंच उनके इलाज की गुहार लगाई थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। पूर्व मंत्री ने सीएमओ से जिला चिकित्सालय में वेंटिलेटर, सिटी स्कैन, डायलॉसिस, आरटीपीसीआर लैब सहित अन्य जांच तथा ऑक्सीजन के बारे में जानकारी मांगी गई। इसके बाद सीएमओ ने सात मई को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए जिले में पर्याप्त बेहतर चिकित्सकीय सुविधा है।
विज्ञापन

सीएमओ ने किया था दावा, नहीं है ऑक्सीजन की कमी
सीएमओ बोले, एल-2 चिकित्सालय बसंतपुर में 55 बेड एवं एल-वन सीएससी फेफना में 75 बेड उपलब्ध हैं। यहां सभी बेड पर ऑक्सीजन सपोर्ट उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जनपद में 57 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध है। जनपद में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। जनपद में मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक औषधियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वहीं निजी चिकित्सालय शांति हॉस्पीटल एवं सर्जिकल सेंटर मझौली में 125 बेड की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा होमआइसोलेशन में रहने वाले सभी मरीजों से पार्टी आरआरटी द्वारा उनके स्वास्थ्य के संबंध में वार्ता की जा रही है एवं सभी आवश्यक औषधि, किट उपलब्ध कराई जा रही हैं।
ऑक्सीजन के लिए तीमारदार त्रस्त, सीएमओ बैठक में रहे व्यस्त
बलिया। कोविड-19 के गंभीर मरीजों के लिए बसंतपर एल-2 अस्पताल में सोमवार की दोपहर ऑक्सीजन समाप्त हो गया था। इससे मरीज एवं उनके तीमारदार बेचैन थे। उधर, कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह से ही प्रदेश सरकार के मंत्री, अधिकारियों संग बैठक हो रही थी। हैरानी की बात है कि सीएमओ भी बैठक में व्यस्त थे जबकि बसंतपुर एल-2 अस्पताल में ऑक्सीजन समाप्त होने की जानकारी मिल चुकी थी। इतना नहीं ऑक्सीजन समाप्त होने की बात तो मंत्री तक भी पहुंच चुकी थी।
- कोविड-19 मरीजों के लिए बसंतपुर स्थित एल-2 अस्पताल में सोमवार को ऑक्सीजन समाप्त हो गया। उम्मीद है कि देर शाम तक ऑक्सीजन हास्पिटल पर पहुंच जाएगा। ऑक्सीजन के अभाव में किसी की मौत नहीं हुई है। - डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें