फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 5 की गई जान, पांच लोग घायल

Thu, 28 Mar 2019 06:18 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
बचाव कार्य में लगी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। ऑक्सीजन का सिलेंडर फटने से दुकान जमींदोज हो गई। जिसके मलबे में दबने से 5 लोगों की जान चली गई। जबकि लगभग 5 लोग घायल है।

विज्ञापन


जौनपुर के मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के खजुरहवा गांव निवासी प्रेम प्रकाश सिंह लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपट्टी मोहल्ले में किराए के मकान में सिंह आक्सीजन गैस एजेंसी नाम से एजेंसी चलाता था। वह वाराणसी से ऑक्सीजन सिलेंडर लाकर यहीं से शहर के अस्पतालों में सप्लाई करता था।

गुरुवार की शाम करीब 5:20 बजे एजेंसी में जोरदार धमाका हुआ और धमाके में दो मंजिला मकान ढह गया। एजेंसी के सामने हाईवे से गुजर रहे राहगीर भी धमाके की चपेट में आने से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, एसपी आशीष तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजवाया गया।
विज्ञापन


जेसीबी और पुलिस फोर्स की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। मलबे से छह लोगों के शव निकाले गए। विस्फोट में मृत दो लोगों की शिनाख्त हुई है, जिसमें मड़ियाहू के खजुरहवां निवासी प्रेम प्रकाश सिंह (35) और मड़ियाहू के मुकरपुर निवासी रामयश यादव (40) हैं। हादसे के चलते वाराणसी सुल्तानपुर हाईवे पर जाम लग गया।

विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन लोग घायल 

हादसे में घायल को एंबुलेंस में ले जाते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। जिसमें कुमारी अंशू यादव (16) पुत्री शोभनाथ, ज्योंति यादव (19) पुत्री लक्ष्मीशंकर, आशू (20) निवासी जमैथा थाना जफराबाद और बगल के मकान में काम कर रहे मजदूर जलालपुर थाना क्षेत्र के कटहरा निवासी संजय (38), जफराबाद के कचगांव निवासी महताब आलम (26), जलालपुर के कादीपुर निवासी महेंद्र गिरी आदि शामिल हैं।

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि इस हादसे में पांच लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। जबकि पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। घटना कैसे हुई अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शासन स्तर से मृतकों और घायलों को मदद की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें