फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हमीद सेतु पर रात में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही, तेज रफ्तार वाहन ने तोड़ा हाईटगेज बैरियर

Sun, 27 Dec 2020 01:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन से टूटा बैरियर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव में हमीद सेतु के पास ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए लोहे के हाईटगेज बैरियर को शनिवार की रात किसी तेज रफ्तार ओवरलोड वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन समेत भागने में कामयाब रहा।

विज्ञापन

पुलिस ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड में नहीं आ सका। संयोग रहा कि हादसे के वक्त रात का समय होने से वाहनों का आवागमन काफी कम था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।


यूपी-बिहार को जोड़ने वाले अति महत्वपूर्ण पुल हमीद सेतु पर ओवरलोड वाहनों का संचालन रोकने के लिए जिला प्रशासन पहल कर रहा है। लेकिन इसमें सफलता मिलती नहीं दिखाई दे रही है। ठंड व कोहरे के मौसम में  रात के वक्त पुलिस की रजामंदी से मिनी ट्रकों एवं अन्य ओवरलोड वाहनों को इस पुल से गुजारा जा रहा है।

विज्ञापन

जबकि पिछले तीन दशक में करीब नौ बार पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। कुछ माह पहले ही पुल की मरम्मत की गई और वाहनों का संचालन शुरू हुआ। लेकिन एक बार फिर पुल के दूसरे पाए में आई दरार के बाद जिलाधिकारी एमपी सिंह ने पुल पर संचालन ठप कर दिया।

पुल पर ओवरलोड वाहनों का संचालन न हो इसके लिए दोनों तरफ हाईटगेज बैरियर लगाए गए हैं। बावजूद पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से ओवरलोड वाहनों से वसूली कर उन्हें पुल से गुजारा जा रहा है। कुछ ऐसा है शनिवार की रात करते समय हाईटगेज बैरियर से एक ओवरलोड वाहन टकरा गया। जिससे बैरियर टूट कर गिर गया।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि वाहन का काफी दूर तक पीछा किया गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस की करतूत से इलाके के लोग काफी नाराज हैं। लोगों का कहना है कि यह सारा खेल अधिकारियों एवं पुलिस विभाग की मिलीभगत से हो रहा है।

पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि हमीद सेतु की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। वहां अवैध वसूली की शिकायत पहले मिली थी। जिसमें चौकी इंचार्ज सहित दर्जनभर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। आगे भी अगर ऐसी शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें