वाराणसी के लंका-संकट मोचन मार्ग पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। घटना में दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं रविंद्रपुरी से संकट मोचन मार्ग को जोड़ने वाला रास्ता भी बंद हो गया।
वाराणसी के लंका-संकट मोचन मार्ग पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। घटना में दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं रविंद्रपुरी से संकट मोचन मार्ग को जोड़ने वाला रास्ता भी बंद हो गया। स्कॉर्पियो में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त दुकान बंद थी और आसापास कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
हादसे के बाद दोपहर 12 बजे तक दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो घटना स्थल पर खड़ी रही। जिसके कारण जाम की स्थिति बन गई। वहीं स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुकान के मालिक शंकर मौर्या और गाड़ी मालिक के बीच सुलह हो गई।