फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: तीन दिन 1000 से अधिक कार्डियोलॉजिस्ट उपचार की नई तकनीक पर करेंगे मंथन, एआई समेत अन्य तकनीक पर चर्चा

Fri, 19 Sep 2025 04:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

तीन दिन तक अलग-अलग सत्रों में उपचार की अत्याधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मेक इन इंडिया के नवीन खोज पर मंथन होगा। 
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल, बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन कॉलेज ऑफ कॉर्डियोलॉजी का 32वां वार्षिक अधिवेशन आईसीसीकॉन 19 से 21 सितंबर तक आयोजित किया गया है। नदेसर स्थित होटल ताज में आयोजित इस अधिवेशन में देश-विदेश से 1000 से अधिक कार्डियोलॉजिस्ट जुटेंगे। अधिवेशन के अलग-अलग सत्रों में हृदय रोगियों के उपचार की नई तकनीक पर मंथन होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सहित अन्य तकनीक पर विशेषज्ञ अपनी राय देंगे। 

विज्ञापन


आईसीसीकॉन आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. केएच श्रीनिवास और आयोजन सचिव डॉ. एनएन खन्ना ने पत्रकारों को बताया कि 19 सितंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। 

उन्होंने बताया कि तीन दिन तक अलग-अलग सत्रों में उपचार की अत्याधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मेक इन इंडिया के नवीन खोज पर मंथन होगा। हृदय रोग संबंधी समस्याओं पर एक विशेष मैनुअल भी जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


20 सितंबर को बनारस घराने के कलाकारों की प्रस्तुति भी होगी। इसमें सितारवादक पं. शिवनाथ मिश्रा, पं. देवब्रत मिश्रा एवं कृष्णा मिश्रा एक साथ सितारवादन की प्रस्तुति देंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें