वाराणसी के रेलवे कॉलोनी में रहने वाले एक युवक के एक युवती अपने परिजनों के साथ अचानक पहुंच गई। युवती ने कहा कि वो और युवक एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करने की बात तय हुई थी। मगर, युवक अब शादी से इंकार कर रहा है।
मामले को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। मामले को लेकर युवती और उसके परिजन सिगरा थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग किए। इस संबंध में सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि मारपीट की तहरीर दोनों पक्ष से मिली है।
मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।घटना सोमवार की है। ड़ौली क्षेत्र की कंचन विहार कालोनी निवासी अभिषेक सिंह उर्फ पंकज और धनंजय पटेल को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष मंडुवाडीह संजय त्रिपाठी ने बताया कि दोनों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि दोनों पीडि़ता के घर घुसे और छेड़खानी किए। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।