प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि 25 मई 2026 तक वीएलटीडी एवं पैनिक बटन की समस्या का समाधान नहीं किया गया और वाहनों के फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं अन्य कागजातों का अप्रूवल सुचारू रूप से शुरू नहीं किया गया, तो बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्य अपने टूरिस्ट वाहनों का संचालन बंद कर देंगे और सभी वाहन आरटीओ कार्यालय पर खड़े कर चाबियां जमा करने को बाध्य होंगे।
आरटीओ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर निदेशालय स्तर पर वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा और पोर्टल व सिस्टम को सुचारू रूप से चालू कराने की कार्रवाई की जाएगी। एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में 1 जनवरी 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहनों पर लगी रोक हटाना, 1 जनवरी 2019 के बाद पंजीकृत वाहनों के लिए वीएलटीडी एवं पैनिक बटन लगवाने के लिए कम से कम एक वर्ष का समय देना, फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं अन्य सभी कागजातों के अप्रूवल पर लगी रोक तत्काल हटाना शामिल है। प्रतिनिधिमंडल में प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह, महामंत्री प्रकाश जायसवाल, बिनोद सिंह, हर्षवर्धन सिंह, राजन और प्रभाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।