फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 80 कुश्ती खिलाड़ियों में से मंडलीय कुश्ती के लिए हुआ 20 का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। खेल विभाग की ओर से और यूपी कुश्ती संघ के समन्वय से प्रादेशिक सीनियर पुरुष कुश्ती 28 से 30 जनवरी तक मुरादाबाद में खेली जाएगी। इसके लिए वाराणसी जिले की टीम का चयन ट्रायल मंगलवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। 20 भार वर्ग में जिले के 80 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। इसमें से 20 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय कुश्ती के लिए हुआ। खिलाड़ियों का वजन सुबह 9 से 10 बजे तक हुआ। इसके बाद 11 बजे से खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पुरुष फ्रीस्टाइल में
57 किलो भार वर्ग में अभिनव यादव, 61 किलो में आशुतोष पाल, 65 किलो में देवांश पाल, 70 किलो में अमन पाल, 74 किलो में मुलायम यादव, 79 किलो में ऋषि यादव, 86 किलो में रतन यादव, 92 किलो में साजन पाल, 125 किलो में अभिषेक ने प्रथम स्थान हासिल कर मंडलीय ट्रायल के लिए अर्हता हासिल की।
ग्रीको रोमन में
55 किलो भार वर्ग में बजरंग राजभर, 60 किलो में अवधेश यादव, 63 में जाहिद अली, 67 किलो में प्रिंस यादव, 72 किलो में अंशुमान यादव, 77 किलो में विष्णु गुप्ता, 82 किलो हरिश्चंद्र यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडलीय ट्रायल के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन



मंडलीय कुश्ती के लिए ट्रायल देंगे चार जिलों के खिलाड़ी
प्रादेशिक प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल से संबंधित चार जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मंडलीय खिलाड़ियों का चयन ट्रायल बृहस्पतिवार को सिगरा स्टेडियम में होगा। खिलाड़ियों के ट्रायल से पहले सुबह 10 से 11 बजे तक वजन होगा। इसके बाद 12 बजे से चयन ट्रायल होगा। मंडलीय ट्रायल में चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर और वाराणसी कुल चार जिलों के कुश्ती खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें