13 तरह के दस्तावेज शेयर कर सकेंगे आवेदक
डिजी लॉकर के माध्यम से पासपोर्ट सेवा के लिए 13 प्रकार के दस्तावेज शेयर किए जा सकते हैं। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पेन कार्ड, हाई स्कूल की मार्कशीट व सर्टिफिकेट, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, जन्म प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, पेंशन प्रमाणपत्र, जीवन बीमा प्रमाणपत्र, आर्म लाइसेंस शामिल हैं।
कोरोना काल में 80 फीसदी तक ही आवेदन
कोरोना काल में लॉक डाउन और विदेशी उड़ानों पर रोक के कारण पासपोर्ट आवेदन में भी 20 से 30 फीसदी की कमी है। रोजाना 600 आवेदकों को वाराणसी पासपोर्ट सेवा केंद्र पर स्लॉट एलॉट किए जाने की सुविधा है। मगर, आवेदकों की संख्या 450 से 500 ही पहुंच रही है। यही कारण है कि आवेदन के अगले दिन ही अप्वाइंटमेंट मिल रहा है। वाराणसी में मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, वाराणसी चंदौली, भदोही, बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर सहित अन्य जिलों के निवासी पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं।
डिजी लॉकर को पासपोर्ट सेवा से इंटीग्रेटेड कर दिया गया है। लिहाजा अब आवेदक को किसी अधिकारी को अपने डिजी लॉकर से भी दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं होगी। -आसिफ हुसैन, असिस्टेंट पासपोर्ट ऑफिसर