फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चेतसिंह, शिवाला समेत कई घाटों को गंदा कर रहीं संस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर निगम के अनुमति के प्रचार प्रसार कर रहे कई ठेकेदार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। गंगा घाटों की सुंदरता को बिगाड़ने वाले बैनर, पोस्टर धड़ल्ले से लगाए जा रहे हैं। कई लोगों ने बगैर निगम की अनुमति के जगह-जगह घाटों पर पोस्टर और बैनर लगा दिए हैं। चेतसिंह, शिवाला समेत कई घाटों को संस्थाएं गंदा कर रही है। इससे घाटों की सुंदरता पर असर पड़ रहा है। नगर निगम को सालाना राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।
अवैध तरीके से प्रचार प्रसार के लिए लगाए जा रही होर्डिंगों, बैनर पोस्टर की संख्या सैकड़ों में है। कहीं पेड़ों पर इसे लटकाया गया है तो कहीं बिजली के पोल और बास-बल्लियों के सहारे खड़ा कर दिया गया है। व्यावसायिक कंपनियों के प्रचार करने की होड़ मची है। होर्डिंग, बैनर, पोस्टर लगाने वालों को जैसे ही इन्हें किसी अवसर पर प्रचार करने का ठेका मिलता है, रातोंरात शहर को होर्डिंग से पाट दिया जाता है। इससे सुबह शहर की खूबसूरती छिनी नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर निगम ने नियम बनाया था कि गंगा घाटों पर बिना अनुमति के कोई संस्था या व्यक्ति किसी प्रकार का बैनर पोस्टर नहीं लगाएगा। न ही कोई आयोजन या कार्यक्रम नहीं कर सकता है। नगर निगम ही घाटों की साफ सफाई, मरम्मत एवं अन्य सौंदर्यीकरण का कार्य करता है। इसके लिए नगर निगम से एनओसी लेनी पड़ती है। बगैर निगम की सूचना के पोस्टर, बैनर लगाने पर एक व्यक्ति पर जुर्माना लगाकर वसूला गया था। सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने कहा कि निगम की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दिनों एक व्यक्ति से जुर्माना वसूला गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें