फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: हिंदुओं की रक्षा के लिए भारत भी इस्राइल की तरह काम करे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। काशी दौरे पर आए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बांग्लादेश और संभल के मुद्दे पर कड़ी टिप्पणी की।
दशमी रामलीला मैदान के पास सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि विश्व में कहीं भी किसी भी हिंदू का उत्पीड़न हो तो उसके कस्टोडियन होने के नाते भारत को भी इस्राइल की तरह काम करना होगा। बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं के अत्याचार को देखते हुए सर्जिकल नहीं बल्कि वर्टिकल स्ट्राइक करने की जरूरत है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान और ईरान में जब हिंदू बोर्ड नहीं तो भारत में वक्फ बोर्ड क्यों हो। संभल मामले में कहा कि पुलिस देश का सिंबल होता है और पुलिस पर हमला करने वाला देश का गद्दार होता है। अभी तक तो मंदिरों के नीचे शिवलिंग मिलते थे अब घरों में भी शिवलिंग ढूंढना पड़ेगा। सनातन बोर्ड के सवाल पर कहा कि हमारे संत इस पर कुंभ में फैसला करेंगे। ओवैसी के बयान पर कहा कि यह बोलने वाले भी जान लें कि बाबरी मस्जिद हटाकर राम मंदिर बनाया है। सभी को अपने घर पर हनुमान चालीसा और रामायण का पाठ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल जरूरतमंदों की मदद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें