फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह कर शादी करो वरना ठोक देंगे

Wed, 01 Apr 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में बलात्कार के बाद पीड़िता पर आरोपी से शादी करने का दबाव बनाने के मामले में जेल में बंद आरोपी की ओर से युवती और उसके पिता को जान से मारने की धमकी मिल रही है।
विज्ञापन


इस मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों समेत चार लोग सोमवार की रात पीड़ित के घर पहुंचे। लोगों ने उसे धमकी दी कि सुलह कर शादी कर लो वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। गांव छोड़ कर जाने की भी धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है।

बलात्कार के बाद शादी करने का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस क्षेत्र निवासी सद्दाम को जेल भेज चुकी है। दो आरोपी टीपू सुल्तान और रवींद्र फरार चले रहे हैं। आरोप है कि फरार आरोपियों समेत चार लोग सोमवार की रात जंसा स्थित पीड़ित के घर पहुंचे। इन्होंने गाली गलौज करते हुए पीड़ित और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। गांव में पंचायत कर मुकदमा वापस लेने और शादी करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


कहा कि पुलिस उनके साथ मिली हुई है। शिकायत करने पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी। मंगलवार की सुबह पीड़ित युवती के पिता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ सदर मुकेशचंद्र उत्तम को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें