फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्नातक प्रवेश में 22 मार्च तक मौका, 3 दिन में आ सकती है बीएचयू की यूजी बुलेटिन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीए के द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी एडमिशन में ऑनलाइन आवेदन का लिंक जारी कर दिया गया है। आवेदन 1 मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक होगा। प्रवेश परीक्षा 8 मई से एक जून तक होगी। रिजल्ट जुलाई से पहले ही जारी करने की तैयारी की जा रही है। वहीं अब यूपी-बिहार और देश भर के अभ्यर्थियों को बीएचयू के कोर्स लिस्ट का इंतजार है। अगले 3 दिन में बीएचयू भी कोर्स की डिटेल और यूजी बुलेटिन पोर्टल पर अपलोड कर सकता है।
विज्ञापन



एनटीए के रिजल्ट घोषित करने के बाद बीएचयू काउंसिलिंग का शेड्यूल तय करेगा। फिलहाल बीएचयू में 250 कोर्स की 8000 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया होगी। हर साल खाली रह जाने वाली सीटों के चलते बीएचयू में 8 से ज्यादा कोर्स पर प्रवेश की प्रक्रिया नहीं हो पाएगी। फिलहाल एनटीए ने भी अपनी वेबसाइट पर पार्टिसिपेशन यूनिवर्सिटी का विंडो नहीं खोला है, जिससे कोर्स और सीटों का विवरण डिटेल में पता चल सके। बीएचयू में सेंट्रल एडमिशन कमेटी के प्रमुख प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि एनटीए को सूची सौंपे 12 दिन से ज्यादा हो गया है। जल्दी ही कोर्स और सीटों का विवरण लाइव हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें