फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में सात सितंबर तक प्रवेश का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में अभ्यर्थी सात सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से पहले 30 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई थी। इसे बढ़ाकर अब सात सितंबर कर दिया गया है।
विज्ञापन

राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय के वाराणसी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के तहत वाराणसी सहित आसपास के सात जिलों में चलने वाले 265 अध्ययन केंद्र में बड़ी संख्या में छात्र पंजीकृत हैं। विश्वविद्यालय की ओर से इस बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ.एसके सिंह ने बताया कि
64 विषयों में ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ है। समर्थ पोर्टल पर प्रवेश लेने के बाद विद्यार्थियों को नामांकन नंबर मिलेगा। हर चरण में नामांकन के बाद अभ्यर्थी प्रिंट निकाल सकेंगे। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि छात्रों की अपार आईडी, एबीसी आईडी एवं यूजीसी डेब आईडी बनाने के बाद ही उनका प्रवेश पूरा माना जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन


पीजी में 64 कोर्स में होंगे दाखिले
क्षेत्रीय समन्वयक ने बताया कि वर्तमान में 24 पीजी और छह यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का माैका है। इसके अलावा सात डिप्लोमा कार्स और 10 प्रमाण-पत्र कोर्स में भी दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। सभी स्नातक कोर्स में एआई आधारित स्किल कोर्स द्वितीय वर्ष में शुरू किया जा रहा है। विद्यार्थी बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीएलआईएस, एमए, एमएससी, एम.कॉम आदि में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें