फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर काशी में मां गंगा की उतारी आरती, वेदपाठी बटुकों ने मनाई खुशी

Wed, 07 May 2025 01:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारत माता और भारतीय सेना की जय घोष के साथ मां गंगा की आरती उतारी गई। नमामि गंगे ने वेदपाठी बटुकों के साथ सिंधिया घाट पर भारत माता और मां गंगा की आरती उतारी।  
विज्ञापन
नमामि गंगे के सदस्य व वेदपाठी बटुकों ने मां गंगा की उतारी आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किए जाने पर नमामि गंगे ने महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ सिंधिया घाट पर भारत माता और मां गंगा की आरती उतारी। पीएम मोदी की अगुवाई में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में स्ट्राइक किए जाने पर खुशी जताई। राष्ट्रध्वज तिरंगा हाथों में लेकर भारतीय सेना द्वारा पहलगाम हमले के एक-एक आंसूओं के बदले पर आभार जताया। 

विज्ञापन


सिंदूर उजाड़ने वालों के नौ आतंकी अड्डों को मिट्टी में मिलने के पराक्रमी अवसर पर गंगा तट पर भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद के गगन भेदी उद्घोष से गूंज उठा। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है। 

इसे भी पढ़ें; Operation Sindoor: भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे से गूंज उठी काशी, 'ऑपरेशन सिंदूर' की खुशी में बांटी मिठाई
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि भारतीय सेना ने जबरदस्त तैयारी की। सिंदूर उजाड़ने वालों के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने दुश्मन के घर में घुसकर लक्ष्य को भेदा है। लश्कर और जैश का आतंकी अड्डा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया संकल्प सिद्धि तक पहुंचा है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, अनिल, गणेश एवं महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के वेदपाठी बटुक सहित अन्य नागरिक शामिल रहे। 



इसे भी पढ़ें; Mock Drill: हवाई हमले से बचाव की दी ट्रेनिंग; सायरन बजाकर किया अलर्ट; वाराणसी में मॉक ड्रिल की तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें