फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन चक्रव्यूह: वाराणसी में 1352 वाहनों की जांच, 106 गाड़ियों का 2 लाख से अधिक का चालान; 79 सीज

Sat, 03 May 2025 04:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सड़क पर पुलिस को चेकिंग करता देख मनमाने ढंग से वाहन चला रहे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग दूर से ही अपने वाहन मोड़ते देखे गए। पुलिस ने उन्हें भी पकड़कर पूछताछ की। वाहन के कागज और अन्य कमियां होने पर उनका चालान काट दिया गया।
विज्ञापन
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत वाहनों के जांच करते सीपी मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Operation Chakravyuh: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत शुक्रवार को गोमती जोन में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 1350 से ज्यादा वाहनों की जांच, 79 छोटे-बड़े वाहन सीज और दो लाख से अधिक का चालान हुआ। 

विज्ञापन


थाना मिर्जामुराद क्षेत्र में डीसीपी गोमती आकाश पटेल ने नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। नंबर प्लेट क्षतिग्रस्त और निबा नंबर प्लेट के दोपहिया वाहनों की विशेष जांच हुई। अभियान के दौरान गोमती जोन के सभी थानों की पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों व संवेदनशील क्षेत्रों में बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की भी जांच हुई।

डीसीपी गोमती आकाश पटेल ने बताया कि 79 वाहनों को सीज किया गया, जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे या फिर उनकी नंबर प्लेटें टूटी हुई या गायब पाई गईं। 1352 से अधिक वाहनों की जांच की गई। 106 वाहनों का 238,500 रुपये का चालान किया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए पूछताछ और सत्यापन भी किया गया। 
विज्ञापन


इस प्रकार के अभियानों का उद्देश्य क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना व आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करना है। पुलिस विभाग सभी नागरिकों से अपील करता है कि वह अपने वाहनों के सभी वैध दस्तावेज (ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, इंश्योरेंस आदि) सदैव साथ रखें व वाहन की नंबर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुसार रखें।

विज्ञापन

182 वाहन सीज, 1663 वाहनों का चालान
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में शुक्रवार को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत राउंड द क्लॉक चेकिंग अभियान चला। जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र में समय व स्थान बदलकर क्राइम ओरिएंटेड चेकिंग हुई। बिना नंबर वाहन, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी व संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की चेकिंग हुई।

थाना चेतगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान चंदौली निवासी एक आरोपी को मादक (कोकिन, हेरोइन, गांजा) पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया। बिना नंबर व दो पहिया वाहन पर तीन सवारी के चेकिंग अभियान में 182 वाहन सीज, 1663 का चालान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें