गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में देर शाम घर में घुसकर एक विवाहिता के साथ गैंगरेप करने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। देर शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने ही मोहल्ले के तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। उसका आरोप है कि देर शाम खाना खाकर सो रही थी कि आवाज देकर तीनो युवकों ने उसका दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही तीनों युवक घर में घुस गए और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया।
इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस संबंध में थाने के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत हो गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।