फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण की खुली राह

Tue, 06 Sep 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करसड़ा कूड़ा प्लांट के संचालन की जिम्मेदारी अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही कंपनी आईएलएफएस को दे दी गई है। सोमवार को आईएलएफएस ने प्लांट को टेकओवर कर लिया। निस्तारण के लिए वहां पांच कांपैक्टर कूड़ा भी भिजवा दिया गया है। प्लांट में मंगलवार से कूड़े का निस्तारण शुरू हो जाएगा। प्लांट की क्षमता रोजाना 600 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण की है। माना जा रहा है कि लंबे समय से कूड़ा निस्तारण की समस्या से जूझ रहे नगर निगम प्रश्‍ाासन को इस प्लांट के संचालन से आसानी हो जाएगी। हालांकि सब कुछ ठीक रहा तो भी प्लांट को पूरी क्ष्‍ामता से चलाने में अभी कम से कम एक महीने का वक्त लगेगा।
विज्ञापन


महापौर रामगोपाल मोहले ने बताया कि कूड़ा प्लांट के संचालन की जिम्मेदारी अभी तक एनटीपीसी के पास थी। एनटीपीसी ने प्लांट का ट्रायल तो किया लेकिन कंपनी के पास तकनीकी आपरेटरों की कमी के चलते मशीनों के संचालन में दिक्कतें आ रही थीं। तकनीकी ऑपरेटर के लिए टेंडर प्रक्रिया के तहत आईएलएफएस को जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त प्रवीण प्रकाश ने पिछले दिनों दौरा कर निर्देश दिया था कि तकनीकी आपरेटर नियुक्त कर प्लांट का संचालन हर हाल में पांच सितंबर तक चालू कराया जाए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि आईएलएफएस मंगलवार से प्लांट का संचालन शुरू करेगी। इसकी तैयारियां हो गई हैं। 30 सितंबर तक प्लांट पूरी क्षमता से संचालित होने लगेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें